Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

डिजिटल जाल में फंसेंगे कातिल

अब टॉवर डंपिंग का सहारा, संदिग्ध नंबरों की छंटनी शुरू

10 May 2026

डिजिटल जाल में फंसेंगे कातिल

कोलकाता। चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच दल ने अब अपराधियों तक पहुँचने के लिए अभेद्य तकनीकी घेराबंदी शुरू कर दी है। पारंपरिक सुरागों के साथ-साथ पुलिस अब टॉवर डंपिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, ताकि वारदात के समय घटनास्थल के आसपास मौजूद हर एक मोबाइल गतिविधि का कच्चा चि_ा खोला जा सके। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने आपसी तालमेल बिठाने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल जरूर किया होगा और यही डिजिटल फुटप्रिंट उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाएगा। 
जांच एजेंसियां घटनास्थल के आसपास लगे मोबाइल टावरों से भारी मात्रा में डेटा (डंप) इक_ा कर रही हैं। इसके विश्लेषण के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर की मदद ली जा रही है, जो नियमित कॉल करने वाले स्थानीय लोगों के नंबरों को हटाकर उन संदिग्ध नंबरों को अलग कर रहा है, जो वारदात के समय अचानक सक्रिय हुए। पुलिस विशेष रूप से उन नंबरों की पहचान कर रही है जिनसे घटना के ठीक पहले या बाद में असामान्य संपर्क किया गया। 
पुलिस को पुख्ता अंदेशा है कि इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पेशेवर बाहरी शूटरों का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट स्थानीय गिरोहों ने मुहैया कराया। टॉवर लोकेशन डेटा के जरिए संदिग्धों के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि रेकी के दौरान किन नंबरों की मौजूदगी बार-बार देखी गई थी। जांच अधिकारी इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं कि किन स्थानीय अपराधियों ने शूटरों को भागने के रास्ते और ठिकाने उपलब्ध कराए। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मोबाइल टावरों से मिले डेटा की तुलना सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा पर मिले डिजिटल ट्रांजैक्शन से कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि टॉवर डंपिंग से मिलने वाले संदिग्ध नंबरों और यूपीआई भुगतान से जुड़े मोबाइल नंबरों के बीच की कड़ी मिलते ही कातिलों का चेहरा साफ हो जाएगा। फिलहाल, डिजिटल साक्ष्यों को कडिय़ों की तरह जोड़ा जा रहा है और अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डिजिटल जाल में फंसेंगे कातिल
अब टॉवर डंपिंग का सहारा, संदिग्ध नंबरों की छंटनी शुरू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News